फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl dressed as a bride rides a bike on the highway

Moradabad: दुल्हन की पोशाक में हाईवे पर बाइक दौड़ा रही युवती, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
सार

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मूंढापांडे और पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Moradabad: Girl dressed as a bride rides a bike on the highway
स्टंटबाजी... - फोटो : video grab

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवती दुल्हन की पोशाक में बाइक चलाती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मूंढापांडे और पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में युवती बिना हेलमेट पहने हाईवे पर बाइक दौड़ाती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


दुल्हन की पोशाक में युवती का यह कृत्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई अन्य वीडियो भी इसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में युवती कभी बुलेट तो कभी किसी और बाइक को चलाती दिख रही है। युवती ने अपनी शादी के मौके पर बाइक चलाकर वीडियो बनाया है या फिर केवल दुल्हन की पोशाक पहनकर रील बनाने के चक्कर में बाइक चलाई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए युवती अपनी जान की कोई चिंता नहीं कर रही है। उसके आस पास से भारी वाहन भी गुजर रहे हैं। युवती ने कुछ वीडियो में चश्मा भी लगा रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन की पोशाक में युवती बाइक चला रही है। मूंढापांडे और पाकबड़ा थाने की पुलिस को इस वीडियो की जांच के लिए लगाया गया है। यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed