फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Five women from Nepal are involved in an cyber fraud gang, working Nigerian gang leader

Moradabad: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह में नेपाल की पांच युवतियां शामिल, नाइजीरियाई सरगना के लिए कर रही काम

Sat, 04 Oct 2025 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:57 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग सरगना समेत दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि नेपाल की पांच और महिलाएं नाइजीरियाई सरगना के लिए काम कर रही थी। मुरादाबाद की शिक्षिका को भी इसकी गैंग ने ठगा था। 

विज्ञापन
Moradabad: Five women from Nepal are involved in an cyber fraud gang, working Nigerian gang leader
मुरादाबाद में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में बैठ कर देश के 18 राज्यों के 500 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के नाइजीरियाई सरगना के लिए नेपाल की पांच और युवतियां काम कर रही हैं। यह युवतियां दिल्ली और नोएडा में रहकर लोगों से संपर्क कर उनके खाते खुलवातीं हैं।

विज्ञापन


इन खातों में ही साइबर ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। साइबर अपराध थाने की पुलिस इन लड़कियां की तलाश में जुट गई है।  कटघर क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने 31 अगस्त 2025 को साइबर थाने में केस दर्ज कराया था जिसमें शिक्षिका ने बताया कि साइबर ठगों ने उससे 94.78 लाख रुपये की साइबर ठगी की है।
विज्ञापन


साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रह रहे नाइजीरिया निवासी छिनवेओक एनर्मनुएल और नेपाली युवती संगीता व ममता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि संगीता और ममता के नाम पर अलग-अलग बैंकों में 25-25 खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खातों में शिक्षिका से ठगी की गई रकम को ट्रांसफर कराया गया था। इस गिरोह के नाइजीरियाई सरगना छिनवेओक एनर्मनुएल ने ही शिक्षिका की प्रोफाइल देखकर खुद को डॉ. आरव सिंह बताकर कॉल की थी।

पूछताछ में पता चला नाइजीरियाई ने अपना गिरोह बनाकर 500 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे हैं। इस गिरोह में संगीता ममता के अलावा भी नेपाल की पांच युवतियां और शामिल हैं। इनके भी फर्जी आधार कार्ड और पेनकार्ड बनाए हैं। 

योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा
यह युवतियां फैक्टरी में काम करने वाली महिलाओं, युवकों, ईंट भट्ठा व कारखानों में काम करने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके आधार कार्ड और पेनकार्ड हासिल करने के बाद उनसे खाता खुलवा कर नाइजीरियाई को देती हैं। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने के लिए किया जाता है। 

गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
साइबर अपराध थाने के प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिन-जिन खातों रकम भेजी गई है। उन सभी का डाटा निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उन्हें भी साइबर ठगों के पकड़े जाने जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed