{"_id":"6ac6b33d2cae6f670b081ec6","slug":"moradabad-divisions-kabaddi-team-to-showcase-its-prowess-in-azamgarh-moradabad-news-c-354-1-mo11014-110648-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आजमगढ़ में दम दिखाएगी मुरादाबाद मंडल की कबड्डी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आजमगढ़ में दम दिखाएगी मुरादाबाद मंडल की कबड्डी टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। आजमगढ़ में सात से नौ अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की 14 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में मंडल स्तर पर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। मंडल की सब जूनियर टीम में मयंक चौधरी, दक्षराज पवार, परासर बनिया, मनवीर तोमर, विवेक कुमार, हरप्रीत सिंह, मीत चौधरी, कार्तिक, स्पर्श चौधरी, अभिजीत सिंह, मो. सहरान, प्रियांशु, कार्तिक पवार और केशव चौधरी शामिल हैं। टीम मैनेजर कबड्डी कोच बिजनौर अंशु चौधरी को बनाया गया है।
000000
प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी में खिलाड़ियों का चयन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी के लिए भी मुरादाबाद मंडल की 14 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इसमें मो. उमेद, पृथ्वी दहिया, मयंक कुमार, कुमार गौरव, वंश कुमार, निखिल कुमार, ऋतिक कुमार, रवनिस तोमर, हर्षित तोमर, कपिल कुमार, हर्ष, आर्यन कुमार, यक्ष कुमार और शौर्य शामिल हैं। सीनियर पुरुष टीम के सभी खिलाड़ी बिजनौर से हैं, जबकि यश कुमार अमरोहा से हैं। टीम मैनेजर के रूप में बिजनौर के वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित चौधरी को चुना गया।
सीनियर पुरुष टीम आठ से 10 अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन प्रक्रिया के दौरान क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रधान सहायक राम कृपाल सिंह, खिलाड़ी रवि कुमार आदि मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।