फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad division will get new roadways buses in Navratri

Moradabad News: नवरात्र में मुरादाबाद मंडल को मिलेंगी नई रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Moradabad division will get new roadways buses in Navratri
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नवरात्र का अवसर परिवहन निगम व उसके यात्रियों के लिए भी शुभ साबित होगा। नवरात्र में नई बसों की खेप परिवहन निगम के अलग अलग डिपो पर पहुंचने लगेगी। मुरादाबाद मंडल के सातों डिपो में मार्च 2024 तक कुल 79 बसें भेजी जानी हैं। इनमें से 14 बसें नवरात्र में आने की पूरी उम्मीद है।
इन बसों के आने से लोगों को विभिन्न रूटों पर बसों किल्लत से छुटकारा मिलेगा। फिलहाल मुरादाबाद डिपो से मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। यही स्थिति पीतलनगरी डिपो से काशीपुर, आंवला व अन्य शहरों के लिए रहती है। इस समय मुरादाबाद मंडल में निगम व अनुबंधित मिलाकर 650 से ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं। 2024 तक बसों का बेड़ा 800 से ज्यादा करने का लक्ष्य है। आरएम मो. परवेज खां का कहना है कि नवरात्र में नई बसें आनी शुरू हो जाएंगी। इन्हें लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ग्रामीण रूटों का दोबारा सर्वे कर रहा है। मुरादाबाद व पीतलनगरी डिपो के अब तक 21 गांव ऐसे थे, जहां बसें नहीं पहुंचती हैं। अब रोडवेज नए सर्वे में कुछ और गावों को जोड़ रहा है। इनमें बसें चलाने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसमें बस व ड्राइवर मालिक का होगा, जबकि कंडक्टर रोडवेज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


चांदपुर व धामपुर डिपो का प्रदर्शन सबसे पिछड़ा
दो दिन पहले परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी डिपो की समीक्षा की थी। इसमें मुरादाबाद मंडल के चांदपुर व धामपुर डिपो प्रदेश में सबसे पिछड़े पाए गए हैं। इन डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या, डीजल औसत, मेंटीनेंस से लेकर सब कुछ खराब है। एमडी ने इन दोनों डिपो के एआरएम को स्थिति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस बैठक में आरएम मोहम्मद परवेज खां समेत सभी डिपो के एआरएम शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed