फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Delhi University professor dies due to electric shock in Budh Vihar

मुरादाबाद : करंट लगने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मौत 

Sat, 18 Jul 2020 03:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 18 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Delhi University professor dies due to electric shock in Budh Vihar
प्रोफेसर विकास त्यागी के घर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-दो में विवेकानंद पार्क के पास शनिवार सुबह करंट लगने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मौत हो गई। वह लॉकडाउन में परिवार के साथ माता-पिता के पास आकर रह रहे थे। मकान में पानी भरने पर वह इनवर्टर का प्लग निकाल रहे थे। इसी दौरन विकास को करंट लग गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह तेज बारिश से बुद्धि विहार सेक्टर दो में विवेकानंद पार्क स्थित के पास रहने वाले रामपाल सिंह त्यागी के घर के निचले हिस्से में पानी भर गया था। रामपाल सिंह के इंटर कॉलेज के से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उनके 40 वर्षीय बेटे विकास त्यागी दिल्ली विश्वविद्यालय  में प्रोफेसर हैं। वह परिवार के साथ लॉकडाउन में माता-पिता के पास आये थे।
विज्ञापन


प्रोफेसर विकास त्यागी मकान के निचले हिस्से में बारिश का पानी भरने पर प्लग निकालने गए थे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजन प्रोफेसर को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत से पत्नी रिंकी, बेटी गार्गी और बेटे केशव का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed