{"_id":"63b6b32049fe4812b41cbcf5","slug":"moradabad-cyber-cell-returned-one-lakh-27-thousand-rupees-to-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: साइबर सेल ने पांच लोगों के वापस कराए एक लाख 27 हजार रुपये, ठगों ने खातों से उड़ाई थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: साइबर सेल ने पांच लोगों के वापस कराए एक लाख 27 हजार रुपये, ठगों ने खातों से उड़ाई थी रकम
Thu, 05 Jan 2023 04:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:54 PM IST
सार
साइबर सेल ने पांच हजार रुपये वापस करा दिए हैं। कटघर के लाजपत नगर निवासी अदनान से इंस्टाग्राम पर इंवेस्ट करने का लालच देकर 5,000 रुपये साइबर अपराधी ने ठग लिए थे। साइबर सेल ने पांच हजार रुपये वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुरादाबाद में साइबर सेल के प्रयास से पांच लोगों की रकम उनके खाते में वापस आ गई। पांचों लोग साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। साइबर सेल ने एक लाख 27 हजार 600 रुपये वापस कराए हैं। मझोला के खुशहालपुर फ्लोर कंपाउंड निवासी बालस्टर सिंह से फेसबुक पर एक व्यक्ति ने वार्ता की। आरोपी ने सामान मंगवाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। साइबर सेल ने उनके खाते में 58,000 रुपये वापस करा दिए हैं। गलशहीद के असालतपुरा प्रिंस रोड निवासी मोहम्मद अशद ने साइबर ठग ने फोन पर बात कर जान पहचान का हवाला देकर बातचीत की। इसके बाद साइबर ठग ने अपने खाते में 46,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी यूपीआई पिन के माध्यम से एसबीआई बैंक खाते से तीन बार में 46000 रुपये की ठगी की थी। साइबर सेल ने मोहम्मद अशद के खाते में 40,000 रुपये वापस करा दिए हैं। मझोला के प्रकाश नगर निवासी जलज गुप्ता को साइबर ठग ने कॉल कर ओटीपी नंबर पूछकर उनके खाते से से 2 बार में 19,600/- रुपये की ठगी कर ली थी। साइबर सेल ने शत प्रतिशत 19600 रुपये वापस करा दिए हैं। ठठेरा निवासी मोहम्मद मोसीन एडवांस में रुपये भेजने के बहाने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 20,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर सेल ने पांच हजार रुपये वापस करा दिए हैं। कटघर के लाजपत नगर निवासी अदनान से इंस्टाग्राम पर इंवेस्ट करने का लालच देकर 5,000 रुपये साइबर अपराधी ने ठग लिए थे। साइबर सेल ने पांच हजार रुपये वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन