{"_id":"626aed57b129746f602d99b4","slug":"moradabad-cricket-championship-from-13-may-city-news-mbd4263140143","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मई से होगा मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मई से होगा मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। साईं क्रिकेट एकेडमी की मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज 13 मई से होगा। मुकाबले के सभी मैच केजीके डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस विषय पर जानकारी देने के लिए एकेडमी के संचालक सुशील शर्मा बृहस्पतिवार को एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने बताया कि साईं क्रिकेट अकादमी में निर्धन बच्चों को निशुल्क और बालिकाओं को आधे शुल्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। दावा किया कि एकेडमी से अब तक पीयूष सिंह, सूरज, निशि कश्यप, दिव्यांशु समेत कई राज्य स्तरीय खिलाड़ी निकल चुके हैं। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 13 मई से 15 दिवसीय मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप फ्रेंचाइजी आधारित है। इस टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के चुनिंदा 10 खिलाड़ियों को एकेडमी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। पंजीकरण फार्म केजीके डिग्री कॉलेज में स्थित एकेडमी के कार्यालय से निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में ज्योतिर्विद अनिल वत्स, कथा वाचक धीरशांत दास अर्धमौनी, मंजू भारद्वाज, सचिन तोमर, मनीष पोपली, डॉ. मनोज रस्तोगी, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।