फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad cricket championship from 13 may

13 मई से होगा मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
moradabad cricket championship  from 13 may
मुरादाबाद। साईं क्रिकेट एकेडमी की मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज 13 मई से होगा। मुकाबले के सभी मैच केजीके डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस विषय पर जानकारी देने के लिए एकेडमी के संचालक सुशील शर्मा बृहस्पतिवार को एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साईं क्रिकेट अकादमी में निर्धन बच्चों को निशुल्क और बालिकाओं को आधे शुल्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। दावा किया कि एकेडमी से अब तक पीयूष सिंह, सूरज, निशि कश्यप, दिव्यांशु समेत कई राज्य स्तरीय खिलाड़ी निकल चुके हैं। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 13 मई से 15 दिवसीय मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप फ्रेंचाइजी आधारित है। इस टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के चुनिंदा 10 खिलाड़ियों को एकेडमी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। पंजीकरण फार्म केजीके डिग्री कॉलेज में स्थित एकेडमी के कार्यालय से निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में ज्योतिर्विद अनिल वत्स, कथा वाचक धीरशांत दास अर्धमौनी, मंजू भारद्वाज, सचिन तोमर, मनीष पोपली, डॉ. मनोज रस्तोगी, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed