{"_id":"653b3f70639bfed2d20eca28","slug":"moradabad-corruption-in-police-stations-ssp-takes-action-against-two-sub-inspectors-and-ten-constables-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: थाने और चौकियों में जमकर भ्रष्टाचार, एसएसपी ने दो दरोगा और दस सिपाहियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: थाने और चौकियों में जमकर भ्रष्टाचार, एसएसपी ने दो दरोगा और दस सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
Fri, 27 Oct 2023 10:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:11 AM IST
सार
एसएसपी हेमराज मीना ने पीतल बस्ती चौकी और कांठ थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया है। इनके अलावा अलग-अलग चौकी और थानों के दस सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी हेमराज मीना ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें अलग-अलग थाने और चौकी के दो दरोगा और दस सिपाही शामिल हैं। इनके खिलाफ लगातार शिकायतें एसएसपी के पास पहुंच रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना की पीतल बस्ती चौकी पर तैनात एसआई मोहित कुमार और कांठ थाने में तैनात एसआई सुभाष कुमार को लाइन हाजिर किया है। इनके अलावा अलग अलग चौकी और थानों के दस सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। एसएसपी के पास इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची थीं।
विज्ञापन
भोजपुर थाने के चार सिपाही भी लाइन हाजिर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही ई कचरे का धंधा करा रहे थे। एसएसपी ने सख्ती निर्देश दिए थे कि ई कचरा का धंधा नहीं होना चाहिए। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट के बाद सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जा सकती है।