{"_id":"620b585fd0500138657331e4","slug":"moradabad-cop-thrashed-by-mob-after-his-car-collided-with-bike-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पुलिसकर्मी की कार और बाइक में टक्कर, भीड़ ने कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पुलिसकर्मी की कार और बाइक में टक्कर, भीड़ ने कांस्टेबल को पीटा
Tue, 15 Feb 2022 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:13 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक पुलिसकर्मी की कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुरादाबाद में सोमवार शाम चुनाव की ड्यूटी से लौटते समय एक पुलिसकर्मी की कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस मामले में भीड़ ने कार चालक पुलिस कांस्टेबल की पिटाई कर दी। घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई। वीडियो में भीड़ पुलिस कांस्टेबल को पीटती और उसकी कार को तोड़ती नजर आ रही है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कांस्टेबल चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था और उसकी कार एक बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल हुआ, जो अपने घर रवाना हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि अगर हादसे को लेकर घायलों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।