फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Construction of culvert on Kanth Road will make journey difficult, police issued traffic plan

Moradabad: कांठ रोड पर पुलिया निर्माण से होगा मुश्किल भरा सफर, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान...आप भी जानें

Wed, 13 Dec 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:25 AM IST
सार

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बुधवार से कांठ रोड पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इसलिए रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Construction of culvert on Kanth Road will make journey difficult, police issued traffic plan
मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे में फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांठ रोड पर बुधवार से मुश्किल भरा सफल हो सकता है। पीडब्ल्यूडी कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने और अकबर किले के पास पुलिया निर्माण कराएगा। इस दौरान एक साइड पर साढ़े चार मीटर में यातायात चलता रहेगा, जबकि दूसरी साइड में पहले की तरह ही यातायात चालू रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा भी यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की है। जाम से बचना है तो वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बुधवार से कांठ रोड पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएसी तिराहे से हरथला की ओर जाने वाली साइड में साढ़े चार मीटर सड़क छोड़कर पुलिया निर्माण का कार्य किया जाएगा। बाकी बची साढ़े चार मीटर सड़क में यातायात चलता रहेगा जबकि हरथला से पीलीकोठी चौराहे की ओर जाने वाली साइड पर यातायात चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादि इस दौरान कांठ रोड पर जाम सकता है तो पीलीकोठी चौराहे से हरथला की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कांठ रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन भी वैकल्पिक मार्ग से गुजारे जाएंगे। फिलहाल 31 दिसंबर तक ये व्यवस्था की गई है।

ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग

पीलीकोठी चौराहे से हरथला जाने वाले हल्के वाहन, कार, ऑटो, बाइक को पीएसी तिराहे से आदर्श कॉलोनी, फकीरपुरा पुलिस चौकी के सामने से होते हुए हिमगिरी कॉलोनी से हरथला में प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह कांठ रोड से शहर की ओर आने वाले हल्के वाहनों को पीवीआर मोड़ से आशियाना कॉलोनी होते हुए सेल्स टैक्स चौराहा होते हुए साईं मंदिर रोड से कांठ रोड पर मधुबनी कॉलोनी के सामने प्रवेश दिया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग पर लग सकता है जाम

आशियाना कॉलोनी, रामगंगा विहार और दीन दयाल नगर से होकर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया जबकि इस तीन तीनों कॉलोनियों की सड़कों की हालत इन दिनों बेहद खराब है। यहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोद कर डाल दी गई है। यहां से वाहन गुजारना तो दूर पैदल चलने वाले भी लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed