{"_id":"640ee68c971701725f0870b3","slug":"moradabad-case-filed-against-maulana-tauqeer-raza-gave-hate-speech-during-tiranga-yatra-prep-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिया था भड़काऊ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिया था भड़काऊ बयान
Mon, 13 Mar 2023 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:00 PM IST
सार
मौलाना का बयान यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना नागफनी के एसआई ओमपाल सिंह ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली मसलक के धार्मिक नेता और इत्तेहाद-ए- मिल्लत परिषद के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के खिलाफ शहर के नागफनी थाना में पुलिस ने विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से झूठे बयान आदि फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर बरेली से 15 मार्च को अपनी प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारी के सिलसिले में शनिवार को तहसील स्कूल स्थित खानकाहे जामिया अशरफिया स्थित दरगाह पहुंचे थे। वहां चादरपोशी की थी। अपने मुरीदों से मिले थे। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धृतराष्ट्र की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन
सरकार जब खालिस्तान की मांग करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करती है तो हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना नागफनी के एसआई ओमपाल सिंह ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह एफआईआर आईपीसी की धारा 153-ए, 295-ए और 505 (2) के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच थाना नागफनी के ही एसएसआई प्रदीप कुमार को सौैंपी गई हैं। इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच सतेंद्र शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नफरती बयान के आधार पर तौकीर रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।