फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Case against 11 including AAP's metropolitan president, protested against Kejriwal arrest

Moradabad: आप के महानगर अध्यक्ष समेत 11 पर केस, केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, कर दिया धारा 144 का उल्लंघन

Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

मुरादाबाद में आप के जिलाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इसे धारा 144 का उल्लंघन माना है। 

विज्ञापन
Moradabad: Case against 11 including AAP's metropolitan president, protested against Kejriwal arrest
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले इनको हिरासत में ले लिया गया था। जिनके खिलाफ केस दर्ज है उनमें महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया, जाबिर हुसैन, रीता पाल समेत 11 लोगों का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की योजना थी कि वह सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रीता पाल के साथ कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया और कहा कि सरकार ने पहले भी झूठे आरोप लगाकर आप नेताओं को गिरफ्तार कराया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियों से सरकार को डर लगता है इसलिए सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के अलावा अनीता पाल, रिहान अली, इमरान खान, रवि, बदलू, सुशील सागर, जाबिर हुसैन, अनिल विश्नोई आदि मौजूद रहे।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया था।

 

 

वाम मोर्चा नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया षड्यंत्र
वाम मोर्चा मुरादाबाद के घटक दल सीपीआई, भाकपा (माले) और सीपीआई (एम) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है। प्रेस को जारी बयान में भाकपा (माले) जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत व सीपीआईएम जिला सचिव थान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा चुनावी बांड विवरणों के उजागर होने के बाद घबरा गई है।

इसलिए षडयंत्र के तहत बदले की भावना से काम कर रही है। भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि जो लोग दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन पर कृपा की जा रही है।

पुरस्कार और संरक्षण दिया जा रहा है। वक्ताओं ने वाम मोर्चा के साथ सभी विपक्षी एवं जनवादी दलों से जिले भर में संयुक्त विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस मौके पर वाम मोर्चा की विभिन्न पार्टियों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed