Moradabad: बाइक सवार चार युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की माैत, तीन अस्पताल में भर्ती
पाकबड़ा इलाके में बाइक पर सवार युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रामपुर-मुरादाबाद बाईपास पर गिन्नौर दी माफी गांव के पास एक बाइक पर सवार युवकों को में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसेेे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी मूलचंद्र सिंह (20) राजमिस्त्री था। वह गांव निवासी बंटी सिंह, संजय सिंह और सुनील सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर नया मुरादाबाद योजना में काम पर जा रहा था। बाईपास पर सुबह करीब नौ बजे बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी।
हादसे में मूलचंद्र सिह की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मूलचंद्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
शराब के लिए पैसे न देने पर भाई का सिर फोड़ा
शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपने भाई पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के रेलवे क्वार्टर मनोकामना मंदिर के पास रहने वाले बबलू कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब नाै बजे उसके भाई योगेश उर्फ छोटू ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।
बबलू ने पैसे देने मना कर दिया। इसी दौरान योगेश ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। मां सुशीला ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे भी धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।