{"_id":"669386675b8150d33502dad9","slug":"moradabad-businessman-stabbed-to-death-inside-his-house-attacker-also-killed-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: घर में घुस कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, हमलावर भी मारा गया, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: घर में घुस कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, हमलावर भी मारा गया, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस
Sun, 14 Jul 2024 01:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:34 PM IST
सार
कटघर इलाके के गाड़ीखाना में बदमाशों ने कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों बदमाशों ने देर रात आवाज देकर दरवाजा खुलवाया था। घटना के दौरान एक बदमाश जख्मी हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद सहमे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में शनिवार की रात दरवाजा खुलवाकर दो बदमाशों ने निर्यातक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान एक हमलावार भी घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाड़ीखाना निवासी अनिल चौधरी (32 वर्ष) पीतल फैक्टरी चलाते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बताया गया कि शनिवार रात अनिल परिवार समेत घर में सो रहे थे। भाई सोनू के अनुसार देर रात दो लोग आए और अनिल को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने अनिल के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान एक हमलावर भी चाकू लगने से जख्मी हो गया था। उसका दूसरा साथी उसे अस्पताल में भर्ती कराके भाग गया। उपचार के दौरान हमलावर आमोद की भी मौत हो गई। घटना के बाद डीआईजी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीओ कटघर ने बताया कि कारोबारी की घर में घुसकर हत्या की गई है। एक हमलावर की भी मौत हुई है। हमलावर के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसके पकड़े जाने पर ही हत्या का सही कारण पता चल सकेगा।