फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bullies beat up father and son, stones were pelted from rooftops in protest

मुरादाबाद: दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा.. विरोध पर छतों से पथराव, मझोला पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस

Tue, 01 Apr 2025 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

जयंतीपुर में बाइक से जा रहे युवक पर अन्य ने कोल्डड्रिंक की बोतल फेंककर हमला दिया। इसमें वह गिरकर चोटिल हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाने पिता को भी पीटा गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Bullies beat up father and son, stones were pelted from rooftops in protest
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में बाइक से जा रहे युवक पर अन्य युवकों ने कोल्डड्रिंक की बोतल फेंक दी, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट। युवक को बचाने आए उसके पिता पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी तो लोगों ने छतों से पथराव कर दिया।

विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी मोहम्मद शरीफ ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा अल्तमश ईद मनाने के बाद बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में मस्जिद के पास कुछ युवक खड़े होकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इसमें कासिम और अब्दुल्ला भी शामिल थे। मो. शरीफ का आरोप है कि कासिम और अब्दुल्ला ने उसके बेटे के ऊपर  बोतल फेंक दी, जिससे उसकी बाइक गिर गई। अल्तमश ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माैके पर नासिर और राशिद भी आ गए और उन दोनों ने भी मारपीट की। मोहम्मद शरीफ अपने बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने छतों से भी पत्थर फेंके।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी घरों में छिप गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कासिम, अब्दुल्ला, नासिर और राशिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बकाया मांगने पर दुकानदार को पीटा

सिविल लाइंस में पुलिस क्लब के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाने वाले आयुष रस्तोगी ने दौलत बाग निवासी राजीव रुहेला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पर उसके सात हजार रुपये बकाया हैं। उससे रकम मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed