फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bull fell into open hole in Budh Bazar, pulled out from JCB after hours of struggle

मुरादाबाद: बुधबाजार में खुले होल में गिरा सांड, घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला, मची रही अफरा-तफरी

Tue, 08 Aug 2023 04:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

बुध बाजार के पास सुपर मार्केट में खुले गड्डे में एक सांड़ अचानक गिर गया। उसे निकालने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मी पहुंचे। जब उनसे नहीं निकला तो नगर निगम के लोग जेसीबी लेकर पहुंचे। इसके बाद स्थित काबू में आई। 

विज्ञापन
Moradabad: Bull fell into open hole in Budh Bazar, pulled out from JCB after hours of struggle
मुरादाबाद के बुधबाजार में गड्ढे में गिरा सांड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

धीमी और बेतरतीब ढ़ंग से बुध बाजार में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम के कारण जगह-जगह खुले छोड़ दिए गए गंदे पानी के नाले में एक सांड़ गिर गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से करीब साढ़े तीन घंटे बाद बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


बुध बाजार में स्मार्ट सिटी रोड नेटवर्क का काम चल रहा है। पिछले करीब छह माह से कच्छप गति से चल रहे इस कार्य के कारण व्यापारियों के साथ-साथ शहर के लोग काफी परेशान हैं। स्मार्ट सिटी के अफसरों की अनदेखी के कारण जगह-जगह खोदाई कर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधबाजार में सुपर मार्केट के सामने प्रभात मेडिकल के निकट खोल कर छोड़े गए नाले में एक सांड़ गिर गया। आसपास मौजूद लोग और राहगीरों ने पहले उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकल सका। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फायरब्रिगेड को बुलाया गया। उसके जवानों से भी जब सांड़ नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना देकर जेसीबी मंगवाई। जेसीबी की सहायता से करीब साढ़े तीन घंटे बाद सांड को नाले से बाहर निकाला गया।


आसपास के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले इसी नाले में वहां होटल का एक गार्ड गिर कर घायल हो गया था। व्यापारियों ने बुध बाजार में स्मार्ट सिटी के चल रहे इस बेतरतीब ढंग के काम के प्रति रोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed