फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad BJP Meeting: BJP will win the Lok Sabha elections on the strength of Panna Pramukhs

BJP Meeting: भाजपा पन्ना प्रमुखों के बलबूते जीतेगी लोकसभा चुनाव, नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा

Tue, 16 Jan 2024 05:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। आगामी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। 

विज्ञापन
Moradabad BJP Meeting: BJP will win the Lok Sabha elections on the strength of Panna Pramukhs
मुरादाबाद में भाजपा की बैठक के दौरान पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नव मतदाताओं पर संगठन के कार्यकर्ताओं को फोकस करने के लिए कहा। बताया कि पन्ना प्रमुखों के बलबूते पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव जीतेगी। इस कारण पन्ना प्रमुखों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में चार सत्रों में भाजपा पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक की।

विज्ञापन


प्रथम सत्र की बैठक में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी, 19 जिलों के जिला एवं महानगर अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी अभियानों में पार्टी पदाधिकारियों को पूरी तत्परता और कर्मठता से लगना है। बताया कि 14 जनवरी से प्रत्येक मठ मंदिर में स्वच्छता अभियान प्रारंभ हो गया है जो 21 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


28 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर संपन्न होगा। मन की बात समाप्त होते ही सभी बूथों पर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों की बैठक संपन्न होगी। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री ने गांव चलो अभियान, बूथ सम्मेलन आदि पर भी चर्चा की। द्वितीय सत्र की बैठक में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को शामिल करना है। नव मतदाताओं को मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। देशभर के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 7820078200 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। मिस्डकॉल कराकर नव मतदाताओं का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए।

तृतीय सत्र की बैठक बूथ सशक्तीकरण और पन्ना प्रमुख योजना को लेकर हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की मेहनत के चलते भाजपा आने वाले चुनाव में सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर जन-जन के मन में लोकप्रिय राजनीतिक दल है।

बूथ सशक्तिकरण के संकल्प की तरह बूथ विजय के संकल्प को भी हमारे कार्यकर्ता साकार करेंगे। चतुर्थ सत्र की बैठक में मुरादाबाद जनपद के जिला व महानगर पदाधिकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है।

मठ मंदिर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, नव मतदाता सम्मेलन, मन की बात कार्यक्रमों में सभी लगकर उनको सफल बनाएं। बैठक में पश्चिम क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं के संयोजकों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी मौजूद रहे। 


प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन सिंह व बसंत त्यागी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा डाॅ. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, गजेंद्र शर्मा, सुखविंदर सोम, अल्पना रितेश गुप्ता, राजन विश्नोई, राहुल सेठी, संजय ढाका ने प्रतिभाग किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed