फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad bjp leader veer singh saini gets threatening call from lashkar e khalsa

'भाजपा नहीं छोड़ी तो मार दूंगा परिवार': लश्कर-ए-खालसा से वीर सिंह सैनी को फिर मिली धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 26 Jan 2023 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 26 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

कुछ दिन शांत रहने के बाद आरोपी ने फिर से भाजपा नेता वीर सिंह को व्हाट्सएप मैसेज, कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया। बुधवार को वीर सिंह अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
Moradabad bjp leader veer singh saini gets threatening call from lashkar e khalsa
भाजपा नेता वीर सिंह सैनी को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीर सिंह सैनी को फोन पर फिर लश्कर-ए-खालसा के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने कहा कि अगर भाजपा नहीं छोड़ी ताे पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


छजलैट निवासी वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हें लश्कर के खालसा के नाम से धमकी दी थी। इसके बाद से परिवार दहशत में है। इस मामले में छजलैट थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन शांत रहने के बाद आरोपी ने फिर से वीर सिंह व्हाट्सएप मैसेज, कॉलिंग कर धमकी देना शुरू कर दिया। बुधवार को वीर सिंह अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने छजलैट थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही साइबर सेल को भी इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed