फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Became friends with young man on Instagram, took teenager with him

Moradabad: इंस्टाग्राम पर युवक से हो गई दोस्ती, किशोरी को ले गया साथ, अब परिजनों ने कह दी बड़ी बात

Sat, 15 Jun 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

मुरादाबाद की रहने वाली किशोरी घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। किशोरी घर से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Became friends with young man on Instagram, took teenager with him
प्रेमी प्रेमिका पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई। वह घर से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। आरोप है कि किशोरी से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले  गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी घरों में चौका बर्तन करती है। 12 जून की सुबह करीब आठ बजे वह मजदूरी करने चला गया था। पत्नी भी लोगों के घरों में काम करने गई थी।
विज्ञापन


उस वक्त घर में 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। किशोरी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती कृष्णा नाम के युवक से हो गई थी। आरोप लगाया कि आरोपी कृष्णा उसकी किशोरी को बहलाफुसला कर अपने साथ अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय किशोरी घर से दस हजार रुपये की नकदी, चांदी की पाजेब और एक मोबाइल फोन भी ले गई है। मझोला केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी कृष्णा के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया गया है।

पत्र भेजकर साहूकार से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले साहूकार को पत्र भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस दयानंद कॉलेज के पीछे प्रेम गली के पास रहने वाले नरेंद्र चंद्र अग्रवाल साहूकार हैं। उनके बेटे अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास डाक के जरिए एक पत्र आया है। जिसमें आरोपी ने 10 लाख रुपये की मांग की है।

आरोपी ने धमकी दी है अगर उसके बताए पते पर दस लाख रुपये नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पीड़िता कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उन्हें धमकी भरे पत्र भेज चुका है। पत्र पाकबड़ा निवासी रेहान अहमद के नाम से भेजे गए हैं।  

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed