{"_id":"63e0c0e49393cb7380752e23","slug":"moradabad-azam-khan-appear-in-court-avoid-media-bites-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अवमानना मामले में कोर्ट में पेश हुए आजम खां, मीडिया के सामने बोलने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अवमानना मामले में कोर्ट में पेश हुए आजम खां, मीडिया के सामने बोलने से बचे
Mon, 06 Feb 2023 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:27 PM IST
सार
आजम खां के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने बताया कि मुकदमे में आगामी कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी नियत की है। आजम खां कोर्ट से बाहर आए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना ही कार में बैठकर चले गए।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत की अवमानना के मुकदमे में सपा नेता आजम खां सोमवार दोपहर मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जब वह कोर्ट से बाहर आए तो मीडिया के सामने कुछ बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
छजलैट थाने के सामने 2008 में आजम खां की गाड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाई थी। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य नौ सपाई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कई बार समन जारी होने के बाद भी आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इस मामले में आजम के खिलाफ 2020 में अदालत ने अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया थ। इस मामले में सोमवार को आजम कोर्ट में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने बताया कि मुकदमे में आगामी कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी नियत की है। आजम खां कोर्ट से बाहर आए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना ही कार में बैठकर चले गए।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में पेश किए गए आजम
सोमवार को आजम के आने की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी भी मैजूद रहे।