फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad attacked case Shahi Jama Masjid Imam Syed Ahmed Bukhari and SP MLA Ikram Qureshi goes Video viral

नवाबपुरा कांड: हम आपको छुड़ाने जरूर चले आए पर आत्मा गवाही नहीं दे रही, विधायक बोले-बुखारी साहब ने...

Sun, 19 Apr 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Moradabad attacked case Shahi Jama Masjid Imam Syed Ahmed Bukhari and SP MLA Ikram Qureshi goes Video viral
रास्ते में पड़ीं ईंट और पत्थर - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नवाबपुरा कांड में पूछताछ के लिए लाए गए युवकों को थाने पर छुड़ाने पहुंचे विधायक इकराम कुरैशी ने अपनी नसीहत में बुखारी का नाम क्या लिया, सियासी घमासान शुरू हो गया। अहमद बुखारी ने वीडियो जारी कर कहा कि इस मामले में उनका गलत नाम लिया गया। यह ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


अपनी नसीहत में विधायक ने इन युवकों को भी दो टूक कहा था कि उनकी इस हरकत ने पूरे देश में इस समुदाय को शर्मसार किया है। उधर यह भी कहा जा रहा है कि अपनी नसीहत में ही जब विधायक यह मान रहे हैं कि युवकों ने गलत किया है तो फिर वे उनकी पैरवी करने क्यों गए?
विज्ञापन


बुधवार को नागफनी के मोहल्ला नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया गया था। इस पत्थरबाजी में डॉक्टर समेत कई कर्मचारी घायल हो गए थे। इस घटना की गूंज दिल्ली और लखनऊ तक पहुंची तो पुलिस भी हरकत में आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले दिन सात महिला समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि 12 लोग हिरासत में लिए थे। नवाबपुरा का यह इलाका देहात विधान सभा क्षेत्र में आता है। इस नाते सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी थाने पहुंचे। उनके साथ बाबरी कमेटी के स्थानीय संयोजक सलीम बाबरी भी थे। 

इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने 11 लोगों को थाने से छोड़ दिया। इसी दौरान विधायक ने इन सभी से बाचतीत की और उनसे कहा कि तुम लोगों ने अच्छा नहीं किया। इस हरकत से पूरी कौम शर्मसार है। हम तुम्हें छुड़ा जरूर रहे हैं पर आत्मा गवाही नहीं दे रही है। विधायक बोले कि बुखारी साहब का फोन भी सलीम बाबरी के पास आया था कि इन्हें मत छुड़वाना लेकिन मैं तुम्हें छुड़वा रहा हूं। फिर ऐसा मत करना।

उधर इस मामले में शाम को सियासी मोड़ आ गया। शाही जामा मस्जिद इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक वीडियो जारी कर दिया। कहा कि मुरादाबाद में आज एक जिम्मेदार शख्सियत ने उनके हवाले से जो बात कही गई, इसकी वह सख्ती के साथ निंदा करते हैं। यह अफसोसजनक है। इसके मायने साफ कहे जा रहे हैं कि उन्होंने इसी परिप्रेक्ष्य में यह बात कही है।

दरअसल जिन युवकों को मैने छड़वाया है पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दी है। इस पर ही उन्हें छोड़ा। इसके अलावा बुखारी की बात तो मैंने इसलिए कह दी क्योंकि सलीम बाबरी ने मुझसे यह कहा था कि बुखारी का फोन उनके पास आया है कि युवकों को न छुड़ाएं। मेरी कोई सीधी बात नहीं हुई थी- इकराम कुरैशी, सपा विधायक  

अहमद बुखारी का फोन मेरे पास केवल मुरादाबाद के हालात जानने के लिए आया था। यही बात मैंने विधायक को कही थी। उन्होंने गलती से यह कह दिया कि बुखारी ने युवकों को छोड़ने को मना किया है- सलीम बाबरी

शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और जांच में फिलहाल उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। जांच जारी है। अगर जरूरत पड़ेगी तो दोबारा पूछताछ की जाएगी। परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। हो सकता है उसके साथ विधायक मौजूद हों- अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक नगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed