फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad AQI: city air quality is very poor, dangerous for diabetics and heart patients

Moradabad AQI: शहर की वायु गुणवत्ता बेहद 'खराब', डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए बनी खतरनाक

Thu, 16 Nov 2023 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 02:21 PM IST
सार

महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद निम्न स्तर का दर्ज किया गया। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिवाली के बाद लगातार यह स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
Moradabad AQI: city air quality is very poor, dangerous for diabetics and heart patients
मुरादाबाद में वायु गुणवत्ता बेहद खराब(FILE) - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार शाम 163 दर्ज किया गया। वहीं, शहर के चार निगरानी केंद्रों पर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर तीन सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से अधिक दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का यह स्तर बहुत खराब वायु गुणवत्ता में आता है। वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार शहर के एक्यूआई का यह स्तर खराब वायु गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन


फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोगियों को इस स्तर पर सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार कार्यालय में 183 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 301 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 194 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुद्धि विहार में 134 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 264 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 186 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जिगर कॉलोनी में 146 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 196 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 190 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। इको हर्बल पार्क में 145 एक्यूआई रहा। कांशीराम नगर में 191 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 308 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 204 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा।


यातायात नगर में 180 एक्यूआई रहा। यहां पर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 307 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 183 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed