Moradabad Airport: शेड्यूल जारी होते ही मिलेगा टिकट, लखनऊ का किराया 1298 रुपये, ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा
Moradabad airport inaugurated: मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को करेंगे। कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक मुरादाबाद से लखनऊ तक हवाई सफर का टिकट 1298 रुपये होगा। इसमें जीएसटी भी शामिल है। टैक्स छोड़ किराया 1048 रुपये है। फ्लाइट का शेड्यूल जारी होते ही टिकट मिलने लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद हवाई अड्डे के लोकार्पण से पहले एयरलाइन कंपनी फ्लाईबिग ने विमान का किराया घोषित कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक मुरादाबाद से लखनऊ तक हवाई सफर का टिकट 1298 रुपये होगा। इसमें जीएसटी भी शामिल है। टैक्स छोड़कर बात की जाए तो सिर्फ किराया 1048 रुपये है। फ्लाइट का शेड्यूल जारी होते ही टिकट मिलने लगेंगे। यात्री फ्लाइट से एक दिन पहले हवाई अड्डे पर जाकर टिकट ले सकते हैं।
इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रहेगी। फिलहाल मुरादाबाद हवाई अड्डे पर विमान के फ्यूल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके कारण फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच इस मुद्दे पर मंथन चल रहा है कि हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन बनाया जाए, या ट्रक के जरिये विमान में फ्यूल भरा जाएगा।
दूसरी ओर फ्यूल व्यवस्था के लिए एचपीसीएल कंपनी ने आवेदन कर रखा है। डीजीसीए की ओर से कंपनी को अभी अनुबंध की अनुमति नहीं मिली है। विभागीय जानकारों का कहना है कि 11 मार्च तक कंपनी के अनुमति मिल सकती है। हवाई अड्डे से फ्लाइट शुरू होने में सप्ताहभर का समय लग जाएगा।
उड़ान के समय घटता-बढ़ता रहेगा किराया
मुरादाबाद हवाई अड्डे से सिर्फ 19 सीटर विमान ही उड़ान भरेंगे। सस्ते किराये के कारण लखनऊ के लिए अच्छी संख्या में यात्री मिलने की उम्मीद है। ऐसे में जल्द ही लखनऊ के दूसरी फ्लाइट भी शुरू हो सकती है। एयरलाइन कंपनी के मुताबिक तत्काल बुकिंग के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। विमान की उपलब्धता व बुकिंग के आंकड़े के मुताबिक किराया घट या बढ़ सकता है। फिलहाल शुरुआत में 1298 रुपये चुकाकर लोग लखनऊ के लिए सफर कर पाएंगे।
अन्य के मुकाबले लेट हो सकती है बुकिंग
फ्लाईबिग कंपनी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है कि लखनऊ, आजमगढ़, अलीगढ़, श्रावस्ती व चित्रकूट हवाई अड्डों से बुकिंग शुरू हो गई है। फ्लाईबिग की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग कराई जा सकती है। इस सूची में मुरादाबाद हवाई अड्डे का नाम शामिल नहीं है। मुरादाबाद में फ्यूल की व्यवस्था न होना, इसका कारण है। विभागीय लोगों का कहना है कि मुरादाबाद अन्य हवाई अड्डों से उड़ान के मामले में सप्ताह भर पिछड़ सकता है।
लखनऊ का किराया एयरलाइन कंपनी ने जारी कर दिया है। फिलहाल फ्लाइट का शेड्यूल घोषित न होने के कारण टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। कंपनी ने सीआरएस भी शुरू कर लिया है। फ्लाइट की घोषणा होने के बाद ही लोग टिकट खरीद सकेंगे। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर