फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport inaugurated: Moradabad airport will start from today, PM will inaugurate

Moradabad Airport Inaugurated: मोदी ने किया मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण, मंडलवासियों के सपनों को लगे पंख

Sun, 10 Mar 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे का रविवार दोपहर लोकार्पण किया। वर्चुअल तौर पर हुए कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधि के अलावा प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। आयोजन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Moradabad Airport inaugurated: Moradabad airport will start from today, PM will inaugurate
मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर को मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मुरादाबादवासियों के हवाई अड्डे के सपनों को पंख लग गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से मुरादाबाद समेत प्रदेश के पांच हवाई अड्डों को वर्चुअल तौर पर जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन


अब जल्द मुरादाबाद से लखनऊ के लिए विमान की उड़ान शुरू हो जाएगी। उद्घाटन समारोह के लिए हवाई अड्डे के परिसर में पंडाल बनाया गया था। इसमें 16 फीट चौड़ी व नौ फीट लंबी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। सपने को हकीकत बनते देखने के लिए मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


1200 से ज्यादा संख्या में मौजूद जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन लाइव देखा व सुना। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री के बटन दबाने के बाद हवाई अड्डे के लोकार्पण वाले पत्थर से पर्दा हटाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान मौजदू रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सत्यपाल सैनी, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीना मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने हवाई अड्डे को मुरादाबाद की जनता का सपना बताया। कहा कि इससे पीतलनगरी के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

हवाई अड्डे पर एक नजर

स्वामित्व - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
निर्माण व्यय - 28.93 करोड़
क्षेत्रफल - 1250 वर्ग मीटर
रनवे की लंबाई - 2112 मीटर
रनवे की चौड़ाई - 30 मीटर
विमान का प्रकार - डीएचसी-6-400
क्षमता - 19 सीटर
एयरलाइन कंपनी - फ्लाई बिग
उद्घाटन - 10 मार्च 2024

हवाई अड्डे का लोकार्पण हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजमगढ़ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया है। निजी कंपनी तैयारियों में लगी है। अब जल्द ही यहां से लखनऊ के लिए विमान चलने शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम अच्छा रहा, 1200 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने समारोह के दौरान कहा कि फिलहाल 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे लेकिन लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। यह पहला चरण है, दूसरे चरण में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। मुरादाबाद से लोग हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट ले सकेंगे। हवाई अड्डा इस शहर की दशा बदलने में सहयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने बरेली हवाई अड्डे का उदाहरण देते हुए कहा कि फिलहाल मंडल व आसपास के लोग बरेली पर निर्भर हैं। बहुत जल्द मुरादाबाद से हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट शुरू की जाएंगी। 

मुख्य द्वार पर पीएम मोदी की फोटो वाले फ्लैक्स लगे 

हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए अंदर व बाहर सजावट की गई थी। हवाई अड्डे के मुख्य द्वार पर पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाले बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें मुरादाबाद हवाई अड्डे का चित्र लगाया गया। जोकि विकास को दर्शा रहा है।

इसी तरह के फ्लैक्स अंदर परिसर में लगाए गए हैं। हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। 69 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस व फायर फाइटर्स की तैनाती भी की गई है। 

 

 

 

फ्लाइट कब शुरू होगी, इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हो सका है। एचपीसीएल कंपनी को विमान के फ्यूल के अनुबंध के लिए डीजीसीए से सहमति नहीं मिली है। इस कारण फ्लाइट शुरू होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed