फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Flight service to Lucknow starts from next week, PM Modi can inaugurate

Moradabad Airport: अगले सप्ताह से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू, पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Sun, 03 Mar 2024 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:13 AM IST
सार

Moradabad Airport Inauguration: मुरादाबाद एयरपोर्ट से अगले सप्ताह से हवाई सेवा शुरू हाे जाएगी। इसके लिए भी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी वर्चुअल ताैर पर इसका उद्घाटन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Flight service to Lucknow starts from next week, PM Modi can inaugurate
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे के लोकार्पण में सिर्फ सप्ताह भर शेष रह गया है। आठ से 10 मार्च तक तीनों में से किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचों नए हवाई अड्डों का लोकार्पण कर सकते हैं। इनमें मुरादाबाद, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती व अलीगढ़ एयरपोर्ट शामिल हैं। उद्घाटन फ्लाइट सिर्फ लखनऊ के लिए होगी।

विज्ञापन


कानपुर जाने वाले यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मुरादाबाद से डीएचसी-6-400 विमान उड़ान भरेगा, जोकि 19 सीटर होगा। फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारी आठ मार्च को ही हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे। जबकि स्टाफ पहले ही तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के पास लोकार्पण की तीन प्रस्तावित तारीख हैं। इनमें आठ, नौ व 10 मार्च शामिल हैं। सोमवार को इनमें से एक तारीख पर पीएम कार्यालय की सहमति आ जाएगी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी आजमगढ़ हवाई अड्डे से पांचों एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुरादाबाद समेत सभी हवाई अड्डों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। वेटिंग एरिया में बड़ी स्क्रीन लगाए जाने की तैयारी है। यहां एक बार में 50 लोग बैठकर कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं।

हवाई अड्डे पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

हवाई अड्डे पर जब यात्री चेक इन के लिए प्रवेश करेंगे तो उन्हें इस शहर की गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखेगी। चेक इन काउंटर के पास शहर के प्राचीन चौरासी घंटा मंदिर की तस्वीर लगाई गई है।

इस मंदिर के विषय में लिखा गया है कि इसका इतिहास पांच हजार वर्ष पुराना है। यहां नेपाल नरेश ने श्रद्धापूर्वक अष्टधातु का घंटा चढ़ाया था। साथ ही पुराने शहर की पहचान जामा मस्जिद का चित्र भी लगाया गया है।

जामा मस्जिद के सैकड़ों वर्ष पुराने इतिहास को बताया गया है। इसका विशाल भवन मुगलकालीन स्थापत्य कला व आधुनिक निर्माण शैली का अद्भुत संगम है। मुगल शासक शाहजहां के वजीर रुस्तम खां ने 1637 ईसवी में इसका निर्माण कराया था। 

हवाई अड्डे पर एक नजर

स्वामित्व - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
रनवे की लंबाई - 2112 मीटर
रनवे की चौड़ाई - 30 मीटर
लाइसेंस श्रेणी - 2बी वीएफआर
निर्माण में खर्च - 28.93 करोड़
विमान का प्रकार - डीएचसी-6-400
सेवा प्रदाता कंपनी - फ्लाई बिग

हवाई अड्डे पर बढ़ा दी गई है सुरक्षा

लोकार्पण की तिथि नजदीक आते-आते हवाई अड्डे की सुरक्षा भी बढ़ाई दी गई है। पुलिस व पीएसी के जवानों की संख्या बढ़ा गई है। फायर फाइटर्स को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों के कुछ जवान भी तैनात किए गए हैं। आवागमन को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। पुलिस के जवानों की टुकड़ी गश्त करती नजर आती है।

हमारे पास लोकार्पण की तीन प्रस्तावित तारीख हैं। आठ, नौ व 10 मार्च। अंतिम तारीख को लेकर फिलहाल निर्णय नहीं हो सका है। यह तय है कि इस बार किसी भी एक तारीख को लोकार्पण हो जाएगा। शासन की ओर से पत्र जारी किया जाएगा। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed