फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: AIMIM chief Owaisi said Muslims should choose their leader for the right

मुरादाबाद: एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी बोले- हक के लिए अपना नेता चुनें मुसलमान

Wed, 05 Jan 2022 04:42 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 04:42 PM IST
सार

ओवैसी मंगलवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में के आयोजित पार्टी के शोषित वंचित समाज सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भारत का संविधान बन रहा था तब हमारे अधिकारों को संविधान में रखा गया। डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि मैंने तुम्हें वोट डालने का हक तो दे दिया, अब तुम अपनी कौम को मजबूत बनाओ।

विज्ञापन
Moradabad: AIMIM chief Owaisi said Muslims should choose their leader for the right
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि हक पाने के लिए मुसलमानों को अपना नेता चुनना होगा, वरना उनको किसी भी क्षेत्र में भागीदारी नहीं मिल पाएगी। आज देश के जो हालात हैं उसके लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


ओवैसी मंगलवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में के आयोजित पार्टी के शोषित वंचित समाज सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भारत का संविधान बन रहा था तब हमारे अधिकारों को संविधान में रखा गया। डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि मैंने तुम्हें वोट डालने का हक तो दे दिया, अब तुम अपनी कौम को मजबूत बनाओ।

विज्ञापन

औवेसी ने कहा कि उत्तराखंड में मुसलमानों को मिटाने की बात की जाती है लेकिन अफसोस अब तक किसी की भी गिरफ्तार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक्सरसाइज तो बहुत करते हैं लेकिन यह क्यों नहीं बताते कि जो मुसलमानों को मिटाने की बात करते हैं, जो पूरे देश में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं, वे कौन से अखाड़े के लोग हैं।

मुस्लिमों से नेता चुनने को कहता हूं तो सबको होता है पेट दर्द

ओवैसी ने कहा कि ओवैसी अगर मुसलमानों से अपना नेता चुनने को कहते हैं तो सबके पेट में दर्द हो जाता है लेकिन अगर मुसलमानों ने अपना नेता नहीं चुना तो हमारी कोई पहचान नहीं रहेगी। अगर अपना नेता चुनना है तो मजलिस को वोट देना है। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों को आप जिताकर भेजते हैं उनको मुसलमानों की फ्रिक नहीं रहती बल्कि उनको अखिलेश और बहनजी की नाराजगी से मतलब रहता है।

भ्रष्टाचार रोकने में सरकार पूरी तरह विफल

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। विकास के नाम का केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि हकीकत कुछ और है। सम्मेलन में हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद अंसारी, महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पाठन, पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति हाफिज मोहम्मद वारिस, प्रदेश महासचिव यूथ एहतेशाम मंसूरी, प्रदेश सचिव इमरान बॉबी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जकी रईनी वकी रशीद, डॉ. छुट्टन खां, बीएस बिंद्रा, कंचन सिंह, साजिद सैफी, मोहम्मद आजम मंसूरी, मोहम्मद मशरूर, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed