{"_id":"67f437fb366299eae404a0ff","slug":"moradabad-again-leads-the-state-in-gst-registration-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-617956-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीएसटी पंजीकरण में मुरादाबाद फिर प्रदेश में सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीएसटी पंजीकरण में मुरादाबाद फिर प्रदेश में सबसे आगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर की समस्याओं के बावजूद मुरादाबाद जोन के व्यवसायी जीएसटी रजिस्ट्रेशन में फिर प्रदेश में नंबर वन बन गए। मुरादाबाद जोन ने 73.68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। वहीं राजस्व जमा करने में जोन चौथे स्थान पर है।
राज्य कर विभाग के अनुसार शासन ने मुरादाबाद को मार्च तक 29,757 कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस मामले में राज्य कर के अधिकारियों ने कारोबारियों को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन कराया। मार्च माह के अंत तक वर्ष 2024-25 में 21,926 व्यवसायियों ने जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पिछले साल की तुलना में 4.33 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन बढ़ गया है। सितंबर में भी मुरादाबाद जोन ने रजिस्ट्रेशन में प्रथम स्थान हासिल किया था।
1468 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह
राज्य कर मुख्यालय ने मुरादाबाद जोन को 2365.58 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य दिया था। इस मामले में मार्च 25 तक मुरादाबाद जोन ने 1468.76 करोड़ रुपये जमा कराया है। अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरएस द्विवेदी ने कहा कि राज्य कर अधिकारियों के प्रयास से रजिस्ट्रेशन में जोन फिर प्रथम स्थान पर आया है।