फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Advocate Goswami will now file a defamation case against Sonakshi Sinha, the actress said action

मुरादाबाद: अधिवक्ता गोस्वामी अब सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का मुकदमा, अभिनेत्री ने कही थी कार्रवाई की बात

Wed, 09 Mar 2022 08:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अभिनेत्री एक कार्यक्रम में आने के रुपये लेने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं।

विज्ञापन
Moradabad: Advocate Goswami will now file a defamation case against Sonakshi Sinha, the actress said action
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेत्री के खिलाफ पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि वह सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पांच मार्च 2022 को अमानत में ख्यानत और धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। प्रमोद शर्मा ने अभिनेत्री सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कान्फ्रेंस करके वारंट जारी होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए वादी प्रमोद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।

विज्ञापन

बुधवार को वादी प्रमोद शर्मा के वकील पीके गोस्वामी ने अदालत से जारी वारंट को प्रेस के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा अदालत में दाखिल किया जाएगा।

यह है मामला

मुरादाबाद जनपद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रमोद ने बताया कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 29 लाख 90 हजार रुपये और उनके सलाहकार ने सात लाख पचास हजार रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं।

24 अप्रैल को होगी कोर्ट में सुनवाई

अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत अन्य के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई अदालत में चल रही है। अदालत ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करके उन्हें अदालत में तलब किया था, लेकिन सम्मन के बाद भी आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। पांच मार्च को अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए आरोपी सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए थे। मुकदमे के शेष आरोपियों ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। इस मामले में अब 24 अप्रैल को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed