फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Accident: Auto collided with truck while returning from Brijghat, three including couple died

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: बृजघाट से लौटते समय ऑटो ट्रक में घुसा, दंपती समेत तीन की माैत.. दो घायल

Sun, 01 Dec 2024 01:14 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 01:14 PM IST
सार

पाकबड़ा में बृजघाट से लौट रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें दंपती समेत तीन लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Moradabad Accident: Auto collided with truck while returning from Brijghat, three including couple died
पाकबड़ा हादसे में जान गंवाने वाले - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में शनिवार की रात पाकबड़ा इलाके में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो तेज गति से चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर गली लाइनपार निवासी ऑटो चालक शीशपाल (50), उनकी पत्नी ओमवती (48), मीरपुर मंझोला निवासी बबलू उर्फ रामगोपाल (45), उनकी पत्नी लक्ष्मी (42), और दोस्त दिलीप कुमार (47) सभी लोग शनिवार रात गंगा स्नान के लिए बृजघाट गए थे।
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब सभी घर आ रहे थे। तभी पाकबड़ा क्षेत्र में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने यह हादसा हो गया। बताया गया कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा ऑटो सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक शीशपाल, उनकी पत्नी ओमवती, और उनके दोस्त दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू और उनकी पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी शोक जताने के लिए परिजनों के घर पहुंचने लगे। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक क्यों लगाया, इसकी जांच की जा रही है। चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बहुत तेज आवाज के साथ हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed