फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A young man raped a student, blackmailed her by making a video, when she started keeping quiet

Moradabad: छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, गुमसुम रहने लगी तो खुला राज...केस दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 07:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

मुरादाबाद में कक्षा 12वीं की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। मामला सामने आने के बाद युवक के खिलाफ परिजनों ने केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Moradabad: A young man raped a student, blackmailed her by making a video, when she started keeping quiet
मुरादाबाद में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा को युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने ब्लैकमेल भी किया।

विज्ञापन


उसकी हरकतों से परेशान छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। उसके मां-बाप ने मझोला थाने में तहरीर दी। सिविल लाइंस के सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 18 वर्षीय पीड़ित छात्रा के पिता ने मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मझोला थाना क्षेत्र की छात्रा के पिता ने बताया कि शाहपुर तिगरी निवासी अमन उसकी बेटी का स्कूल आते-जाते पीछा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लिया। 16 जून को छात्रा के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी अमन घर पहुंच गया। आरोप है कि अमन ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया।

जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। कुछ फोटो भी खींच लिए। छात्रा ने होश में आने पर विरोध किया।


इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। मां के पूछने पर वह रोने लगी और उसने आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed