फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad A massive fire caused by leakage in the gas pipeline in front of the petrol pump

Moradabad: पेट्रोल पंप के सामने गैस पाइप लाइन में लीकेज से लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Fri, 28 Oct 2022 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 06:54 PM IST
सार

करूला में एमएच पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर रोज की तरह लोगों की आवाजाही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक टोरंटो गैस पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं तो मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस और दकमल विभाग को दी।

विज्ञापन
Moradabad A massive fire caused by leakage in the gas pipeline in front of the petrol pump
गैस पाइप लाइन लीकेज से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के करूला में शुक्रवार दोपहर तीन बजे पेट्रोल पंप के सामने टोरंटो गैस पाइप लाइन में लीकेज से भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आस पड़ोस की दुकानें बंद कर दी गईं और घरों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


करूला में एमएच पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर रोज की तरह लोगों की आवाजाही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक टोरंटो गैस पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं तो मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस और दकमल विभाग को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और चार गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गईं। 

विज्ञापन

 

इसके बाद टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। टोरेंटो गैस पाइप लाइन में लीकेज होने से आग लगी थी। टोरेंटो कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर सप्लाई बंद करा दी गई है। टीम लीकेज ठीक करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed