फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 600 seats vacant in BSc Mathematics, students not available in BA-BCom also

Moradabad: बीएससी गणित में 600 सीटें खाली, बीए- बीकॉम में भी नहीं मिल रहे छात्र, पीजी में 1500 सीट खाली

Sat, 27 Jul 2024 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: 600 seats vacant in BSc Mathematics, students not available in BA-BCom also
कागजातों की जांच करती शिक्षिकाएं। - फोटो : फाइल

मुरादाबाद स्थित हिंदू कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब भी करीब 1000 सीटें खाली हैं। महाविद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। एक बार फिर बीएससी गणित, बीए व बीकॉम में पहले आओ, पहले पाओ के आधार प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।

विज्ञापन


एसएसी गणित में 960 सीटों के सापेक्ष 280 सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं। इसी तरह बीए व बीकॉम में भी 100 से ज्यादा सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रबंधन का प्रयास है कि किसी तरह सीटें भर जाएं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


पांच साल पहले तक स्थिति यह थी कि बीएससी गणित में प्रवेश के लिए तीन मेरिट लिस्ट लगती थीं। स्नातक में प्रवेश पूरे न होने के कारण एनसीसी कैटेड्स की भर्ती भी रुकी हुई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि सीटें भरने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक में दाखिले के लिए 15 अगस्त तक पंजीकरण

हिंदू कॉलेज में परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए एमए, एम-एससी, एमकॉम आदि में 1500 से ज्यादा सीटें खाली हैं। कॉलेज ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त है। पहले छात्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।



इसके बाद हिंदू कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण पूरा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन ही फाॅर्म जमा हो जाएगा। हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed