फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 150 additional buses will run Diwali, 650 buses are being operated daily

Moradabad: दिवाली पर 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी, वर्तमान में रोजाना किया जा रहा 650 बसों का संचालन

Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि दिवाली में यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हो जाता है। इसलिए इसकी अभी से तैयारी की जा रही है। अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
Moradabad: 150 additional buses will run Diwali, 650 buses are being operated daily
UP roadways bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार पर परिवहन निगम मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे से 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 10 दिनों के भीतर जिले के दोनों बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों की सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुरादाबाद और पीतल नगरी बस अड्डे से वर्तमान समय में रोज 650 बसों का संचालन किया जाता है। इस दौरान रोज 30 हजार यात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करते हैं। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है। जिस कारण यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा। 
विज्ञापन


ताकि बस यात्रियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। बसों को चलाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 10 दिनों के भीतर मुरादाबाद से प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रीजन क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर लगभग 60 हजार यात्री रोज आते-जाते हैं। जिसको ध्यान में रखकर यात्रियों के लिए यह सुविधा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक बसें 10 और 11 नवंबर को चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर भीड़ बढ़ती है, तो बसों की ट्रिपिंग भी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय 10 दिन तक लगभग 850 बसों का संचालन किया जाएगा।

इन रूटों पर बसें चलेंगी

  • मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, धामपुर, नगीना, नजीमाबाद, देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, नूरपुर
  • पीतल नगरी बस अड्डे से आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, हल्द्वानी, रामनगर, कनकपुर, बदायू, बरेली आदि रूटों पर चलाया जाएगा

दीपावली के त्योहार पर 10 दिनों तक 150 अतिरिक्त बसें चलाने के लिए तैयारियां की जा रही है। किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी, 10 दिनों में इसकी सूची जारी कर दी जाएगी। -परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed