{"_id":"61d49e2a22125d53624b4079","slug":"monitoring-of-social-media-platforms-should-be-effective-adg-city-news-mbd414988864","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया प्लेटफार्म की प्रभावी हो निगरानी: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया प्लेटफार्म की प्रभावी हो निगरानी: एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बरेली जोन के एडीजी राज कुमार मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों संग मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण संपंन कराने के लिए तैयारियां में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में एडीजी राज कुमार ने कहा था कि
निर्वाचन को प्रभावित करने वाले संभावित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। केवल पुरानी फाइलों को देखकर कार्रवाई न की जाए। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई करें। लाइसेंसी शस्त्रों को थाने और दुकानों पर जमा कराएं। समस्त मतदान केन्द्रों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने और बाहर से प्राप्त होने वाले अर्धसैनिक बल के ठहरने के स्थानों को चिन्हित कर निरीक्षण किया जाए। अतिसंवेदन और संवेदनशील मतदान केन्द्रों का गहनता से सत्यापन एवं निरीक्षण किया जाए। शस्त्रों की दुकानों का बारीकी से सत्यापन कराने, अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की प्रभावी तरीके से निगरानी हो।
उन्होंने कहा था कि छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा वांछित, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल व कृष्णा बाल विद्य़ा मंदिर इंटर कालेज निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में फोर्स ठहराने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी यातायात अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।