{"_id":"626ef20c6d26c559e600ac0c","slug":"mohsin-has-mastry-in-revers-swing-with-new-ball-city-news-mbd4266000153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बॉल से रिवर्स स्विंग की कला ने मोहसिन को बनाया मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बॉल से रिवर्स स्विंग की कला ने मोहसिन को बनाया मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बॉल से रिवर्स स्विंग की कला ने मोहसिन को बनाया मैन ऑफ द मैच
- दिल्ली कैपिटल के खिलाफ जीत में हीरो रहे मुरादाबाद मंडल के मोहसिन, मना जश्न
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। मंडल के संभल जनपद के मूल निवासी मोहसिन खान रविवार को आईपीएल में छा गए। लखनऊ की टीम से खेल रहे मोहसिन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। इसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वार्नर के महत्वपूर्ण विकेट भी उनके नाम रहे। उनकी कामयाबी की बड़ी वजह नई गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की कला है।
नई गेंद से परंपरागत इन स्विंग या आउट स्विंग तो ज्यादातर गेंदबाज करा लेते हैं। लेकिन बेहद कम गेंदबाज ही नई गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की कला जानते हैं। इसमें तेज गेंदबाज गेंद को इन-स्विंग के एक्शन से आउट-स्विंग फेंकते हैं और आउट-स्विंग के एक्शन से इन-स्विंग फेंकी जाती है। इससे बल्लेबाज यह भांप नहीं पाता कि गेंद किस दिशा में स्विंग करने वाली है। रिवर्स स्विंग की खूबी है कि ये 20-30 ओवर पुरानी गेंद से कराई जाती है। जबकि मोहसिन शुरूआती ओवरों में भी यह करने में सफल हैं।
मुरादाबाद मंडल से निकले एक और स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी यह कला जानते हैं। इसके अलावा आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पाकिस्तान के बहाव रियाज रिवर्स स्विंग में पारंगत हैं। मोहसिन की कला से प्रभावित होकर शहर में क्रिकेट के दिग्गज और जानकार भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह पक्की होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। आईपीएल के इस सत्र की शुरूआत होने के बाद यह उनका तीसरा मैच था। पहले मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। आईपीएल के पिछले सत्र में मोहसिन खान मुंबई की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
लोगों की प्रतिक्रिया
मोहसिन बचपन से ही प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने आईपीएल में खुद को साबित कर दिया है। अब यही प्रार्थना है कि जल्द ही मोहसिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमक बिखेरता देखें। वह जब भी मुरादाबाद आते हैं, मेरे साथ अच्छ समय गुजारते हैं।
- बदरुद्दीन सिद्दीकी, क्रिकेट कोच
शानदार प्रदर्शन और मैन ऑफ द मैच के लिए मोहसिन को बधाई। मैंने कई बार उन्हें मैदान पर खेलते देखा है। विश्वास था कि यह लड़का एक दिन मुरादाबाद मंडल का नाम रौशन करेगा। वह इस राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
- विजय गुप्ता, पूर्व रणजी खिलाड़ी
नई गेंद से रिवर्स स्विंग कराना बड़ी बात है। मोहसिन के पास यह कला है, इसके दम पर वह भविष्य में और भी सफलता अर्जित करें। यही मेरी कामना है, उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई।
- अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ाधिकारी