{"_id":"5d6e27968ebc3e93dd48d9ba","slug":"mohd-shamis-wife-hasin-jahan-acuses-up-police-for-harassing-her-and-daughter-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमी की पत्नी ने यूपी पुलिस पर लगाए आरोप, कहा, ममता बनर्जी न होतीं तो जाने क्या होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमी की पत्नी ने यूपी पुलिस पर लगाए आरोप, कहा, ममता बनर्जी न होतीं तो जाने क्या होता
Tue, 03 Sep 2019 02:13 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
हसीन जहां
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस मुझे और मेरी बेटी को लगातार परेशान करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हसीन जहां ने कहा कि ये तो भगवान की कृपा थी कि वो कामयाब नहीं हुए। अगर मैं पश्चिम बंगाल से नहीं होती और ममता बनर्जी वहां की मुख्यमंत्री नहीं होती तो मैं सुरक्षित रह भी नहीं पाती।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है। मालूम हो कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के मामले में शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दायर किया था।