फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modi's guaranteed vehicle is giving benefits every section

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर वर्ग को लाभ दे रही : डॉ. जितेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Modi's guaranteed vehicle is giving benefits every section
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव जाकर पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ रही है। उन्होंने छजलैट ब्लॉक की ग्राम पंचायत डेहरा और दाड़ी महमूदपुर में पात्र लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किया।


केंद्रीय मंत्री ने अपने अनुभवों को लोगों से साझा किया। बताया कि एक दौर था जब सरकारी योजनाओं के लिए पात्र सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते थे। फिर भी कर्मचारी और अधिकारी उनको टरका देते थे। आज सरकार जनता तक पहुंच रही है। यात्रा के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार योजनाओं का लाभ दे रही है। इस दौरान कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. सतपाल सैनी, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, एसडीएम जितेंद्र सिंह वीरवाल, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चौधरी, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, चौधरी हुकुम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, डॉ. रामकिशोर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, डॉ. जितेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed