फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modern facilities will be available in Nari Shakti Kendra, it will be ready by Diwali

Moradabad News: नारी शक्ति केंद्र में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, दिवाली तक बनकर होगा तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:57 AM IST
सार

मुरादाबाद में इंपीरियल तिराहे पर महिलाओं के लिए नारी शक्ति केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें स्वच्छ शौचालय, चेंजिंग रूम, मातृत्व कक्ष और कैफे जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दिवाली पर इसका उद्घाटन प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं को विशेष सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Modern facilities will be available in Nari Shakti Kendra, it will be ready by Diwali

विस्तार

मुरादाबाद। शहर की महिलाओं को जल्द ही नारी शक्ति केंद्र की सुविधा मिलने जा रही है। इस केंद्र में महिलाओं को दैनिक जीवन की तमाम जरूरी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। नगर निगम की ओर से इस केंद्र का निर्माण इंपीरियल तिराहे पर किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि दिवाली के मौके पर इसे शहर की महिलाओं को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस केंद्र का ढांचा विशेष रूप से महिलाओं की सहूलियत को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। यहां स्वच्छ शौचालय, कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, मातृत्व कक्ष (फीडिंग एरिया), वेटिंग एरिया और हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही एक शक्ति कैफे भी प्रस्तावित है जहां महिलाएं आराम से बैठकर समय बिता सकेंगी।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इंपीरियल तिराहा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से नजदीक है। यहां अकसर महिलाओं को शौचालय, फीडिंग कराने या फिर अन्य जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ता है। इस केंद्र में महिलाओं को तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन और बस अड्डे से नजदीक होने के कारण यहां महिलाओं की पहुंच भी आसान होगी। इस सेंटर पर महिला कर्मचारियों की ही तैनाती भी की जाएगी जिससे महिलाओं को सुरक्षित होने का एहसास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बनने वाले इस केंद्र का उद्घाटन दिवाली के आसपास कराने की योजना है। नगर आयुक्त का कहना है कि यह केंद्र नारी गरिमा को मजबूती देने वाला होगा। इस केंद्र के शुरू हो जाने के बाद अन्य इलाकों में भी इस तरह के सेंटर विकसित किए जाएंगे जिससे महिलाओं को किसी भी इलाके में परेशानी का सामना न करना पड़े। खासतौर पर बाजार वाले क्षेत्रों में। महिलाओं को समर्पित इस केंद्र का शिलान्यास नवरात्र के पहले दिन भूमि पूजन के साथ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed