फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mobile water van

अब ‘कुआं’ जाएगा प्यासों के पास

Sun, 07 Jun 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
कहावत है कि कुआं प्यासे के पास नहीं जाता, प्यासे को ही कुएं के पास जाना पड़ता है। लेकिन नगर निगम ऐसा इंतजाम कर रहा है कि कुआं प्यासे के पास जाएगा। निगम का जलकल विभाग मोबाइल प्याऊ संचालित करेगा। प्यासों को सूखा पानी न मिले इसके लिए बताशे और गुड़ का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन



सोमवार से शहर में यह मोबाइल प्याऊ नजर आने लगेंगे। नगर निगम के जलकल विभाग ने शहर में चार स्थानों पर अस्थायी प्याऊ भी खोले हैं। कांठ रोड में मधुबनी नलकूप, बंगला गांव वाले रास्ते के नलकूप, जलकल संस्थान पीली कोठी एवं गुलाबबाड़ी नलकूप में मटके रखवाए गए हैं। नलकूप आपरेटरों को ही लोगों को पानी पिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी जगहों पर बताशे रखवाए गए हैं ताकि पानी पीने से पहले कुछ मीठा खाकर लोग पानी पी सकें।
विज्ञापन




महाप्रबंधक जलकल एसके वर्मा ने बताया कि सोमवार से एक वाहन में चार मटके रखवाकर मोबाइल प्याऊ भी शुरू कर दिया जाएगा। कुछ यूज एंड थ्रो गिलास भी रखवाए जाएंगे ताकि जो लोग कांच के गिलास में पानी पीने से परहेज करते हैं वह उन गिलासों में पानी पी सकें। शनिवार को जलकल संस्थान के प्याऊ का उद्घाटन करने के बाद नगर आयुक्त एसके सिंह ने निर्माण अनुभाग के अधिशासी अभियंता रमाकांत से भी शहर में मटके रखवाकर प्याऊ खुलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed