फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mobile snaches from bank worker

बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी से छीना मोबाइल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
mobile snaches from bank worker
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रामगंगा पुल के पास सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी का मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान बैंक कर्मी कार का एसी ठीक करने कार से नीचे उतरा था। उसके दो दोस्त कार में ही बैठे थे। वारदात के बाद बदमाश कांठ रोड की ओर फरार हो गए। जीपीएस में उसके मोबाइल की लोकेशन अगवानपुर में आ रही थी। पीड़ित पुलिस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में लगा है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी दिपांशु सिंह वर्तमान में आशियाना कॉलोनी में रहते हैं। वह एचडीबी बैंक की दिल्ली रोड स्थित शाखा में सेल्स एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित के मुताबिक, वह सोमवार शाम करीब चार बजे बैंक के कार्य के संबंध में डिलारी जा रहे थे। कार में उनके साथ दोस्त लव और पारस भी मौजूद थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास उसकी कार के एसी में चिंगारी निकली तो वह घबरा गए। उन्होंने मेकैनिक को फोन पर इसकी जानकारी दी। मैकेनिक के कहने पर वह कार से नीचे उतर गए। कार का बोनट उठा कर वह एसी चेक करने लगे। इसी दौरान रामगंगा पुल की ओर से बाइक सवार दो युवक उनके पास आ गए। दिपांशु कुछ समझ पाते उससे पहले ही झपट्टा मारकर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बदमाशों की बाइक का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद बैंक कर्मी आशियाना पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जीपीएस ऑन किया तो मोबाइल की लोकेशन अगवानपुर के मोहल्ला कलालपुरी में आई। पीड़ित ने इस मोहल्ले ने आकर डॉयल 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। पीआरवी कर्मी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि घटना स्थल आशियाना चौकी में आता है। इसलिए पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने भेज दिया गया है। उन्होंने जीपीएस द्वारा अपने मोबाइल की लोकेशन यहां बताई थी। उसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed