फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mobile phone snatched student

दीन दयाल नगर में छात्रा से मोबाइल छीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
mobile phone snatched student
मुरादाबाद। कोचिंग से लौट रही दसवीं की छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के दीन दयाल निवासी अमिताभ इंशोरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी वृंदा आरएसडी एकेडमी में दसवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वृंदा कोचिंग से घर लौट रही थी। वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। साईं मंदिर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश आ गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर वृंदा के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर वेव सिनेमा वाली रोड पर भाग निकले। छात्रा के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed