फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mobile par rok par lagai muhar

अभिभावकों ने मोबाइल प्रतिबंध पर लगाई मुहर

Sun, 12 Nov 2017 01:15 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
mobile par rok par lagai muhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में शनिवार को छात्रा-अभिभावक बैठक संपन्न हुई। संयोजक डॉ. शशि सिंह ने बताया कि शैक्षिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए अभिभावकों से संवाद होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन


इस दौरान अभिभावकों ने छात्राओं द्वारा बताई गईं समस्याओं के बारे में बात की और एक स्वर में मोबाइल प्रतिबंध का समर्थन किया। प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने बताया कि कालेज में वह शाम चार बजे तक मौजूद रहती हैं। कालेज के बाहर छेड़छाड़, छींटाकशी या अंदर पढ़ाई से संबंधित यदि किसी छात्रा को कोई समस्या है तो वह सीधे संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन



प्रशासनिक अधिकारियों के कालेज से सीधे जुड़े होने के कारण इसके निस्तारण में कोई परेशानी नहीं होगी। मोबाइल प्रतिबंध करना सुरक्षा के साथ अनुशासन के लिहाज से भी आवश्यक था। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय की शिक्षिका खुद उनकी परिजनों से बात करा सकती हैं। इस दौरान डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. शैफाली अग्रवाल, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed