{"_id":"5d1283218ebc3e3c8f7a4f18","slug":"mob-lynching-is-the-new-face-of-encounter-says-maulana-jawad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना जव्वाद बोले, एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना जव्वाद बोले, एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग
Wed, 26 Jun 2019 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना कल्बे जव्वाद ने देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को गंभीर अपराध बताया है। कहा कि यह एनकाउंटर का नया रूप है। पहले सरकार एनकाउंटर कराती थी, लेकिन अब जनता को फैसला सुनाने का अधिकार सौंप दिया है।
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को आधुनिक कहने वाले लोग मध्य युग में रह रहे हैं। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को धार्मिक मसला बताया। कहा कि नेताओं को इससे दूर रखें। छुटभैयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। कुरआन के हवाले से तीन तलाक को खत्म करने पर जोर दिया। वसीम रिजवी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
वह मंगलवार को शहर में मजलिस को खिताब करने आए थे। बंगला बाजार में पत्रकारों से देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर गुफ्तगू किया। उन्होंने पीएम मोदी के सभी मुसलमान छात्रों को स्कॉलरशिप समेत अन्य मदद का स्वागत किया। कहा कि अफसर और राज्य सरकार अड़ंगा डालती हैं।
विज्ञापन
इसकी निगरानी करने की जरूरत हैं। उन्होंने झारखंड में मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डालने की घटना पर चिंता जताया। कहा कि अब सरकार एनकाउंटर नहीं कर रही है बल्कि खामोश तरीके से जनता को कानून हाथ में लेने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने को सभ्य कहने वाले लोग कहा हैं।
किसी को घेरकर मार देना आदिकाल की याद दिलाता है हम लोग नए दौर की बात करते हैं लेकिन काम मध्य युग का कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुकूमत कोई भी हो मुसलमान के साथ जुल्म ज्यादती खत्म नहीं हुई है। सपा सरकार में भी तमाम एनकाउंटर में मुस्लिम युवाओं को मारा गया। पश्चिम बंगाल में नारा लगाने पर युवक को ट्रेन से बाहर फेंकने की घटना पर कार्रवाई की मांग की।