फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLC election for teachers tomorrow

मतदान कल, 36700 शिक्षक चुनेंगे अपना विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
MLC election for teachers tomorrow
मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में कल (मंगलवार) को जिले के 36700 शिक्षक अपना विधायक चुनेंगे। शिक्षक मतदाताओं के सामने इस बार 15 प्रत्याशी हैं। इसमें भाजपा, सपा और कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं मतदान के लिए जिले में बारह मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच नवंबर से नामांकन शुरू हुए थे। 12 नवंबर तक चले नामांकन के दौरान 18 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया था। 17 नवंबर को तीन प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में पंद्रह उम्मीदवार बचे। जो चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं के घर दस्तक देते रहे। मंगलवार को मतदान होगा। इसमें जिले के 36700 शिक्षक मतदाता शामिल होंगे। इन मतदाताओं के लिए जिले के तहसील कार्यालयों और क्षेत्र पंचायत कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय सिविल लाइन में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

कटे वोट से बिगड़ सकते हैं जीत के समीकरण
मुरादाबाद। शिक्षक विधायक चुनाव में इस बार 395 वोट कट गए हैं। ये कटौती जिले के बाइस स्कूलों में हुई। अलग-अलग स्कूल में 01 वोट से लेकर अधिकतम 61 तक कटे हैं। ये कटे वोट प्रत्याशियों के जीत के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
प्रत्याशी---------दल
मेंहदी हसन------कांग्रेस
संजय कुमार मिश्र---सपा
डा. हरी सिंह ढिल्लो-भाजपा
अभिषेक द्विवेदी----निर्दलीय
आशुतोष शर्मा-----निर्दलीय
हाजी दानिश अख्तर-निर्दलीय
पीयूष सिंह राठौर---निर्दलीय
पुष्पेंद्र कुमार------निर्दलीय
बालकृष्ण--------निर्दलीय
महताब अली------निर्दलीय
डा. राजेंद्र कुमार गंगवार-निर्दलीय
रामबाबू शास्त्री-----निर्दलीय
विनय खंडेलवाल----निर्दलीय
सुनीत गिरि--------निर्दलीय
सुभाष चंद्र शर्मा-----निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed