फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA tried many times but ADM did not pick up his call

विधायक मिलाते रहे एडीएम ने नहीं उठाया फोन

Mon, 05 Mar 2018 01:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
MLA tried many times but ADM did not pick up his call
एडीएम ने नहीं उठाया विधायक का फोन - फोटो : net image
एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ शहर विधायक ने विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। एडीएम पर आरोप है कि उन्हाेंने लगातार कई बार मिलाने के बाद भी विधायक का फोन रिसीव नहीं किया। मैसेज देने के बावजूद कॉल बैक भी नहीं की। विधायक ने शिकायत में कहा है कि एडीएम सिटी जनहित के कार्यों की लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि 28 फरवरी को उन्होंने जनता के कार्यों के लिए एडीएम सिटी को कई बार फोन किया था। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पहले भी कई बार जनहित के कार्यों के लिए एडीएम सिटी को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने हमेशा ही अनदेखी की। विधायक ने आरोप लगाया है कि एडीएम सिटी द्वारा जनप्रतिनिधियाें के प्रति शिष्टाचार का पालन भी नहीं किया जाता है। एडीएम के व्यवहार से खुद को आहत बताते हुए शहर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन


विधायक ने एडीएम के खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की है। विधायक का कहना है कि अधिकारियों का इस तरह का रवैय्या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित के कार्यों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक का कहना है कि एडीएम का व्यवहार जनता के प्रति भी खराब है। फरियाद लेकर जाने वाले लोगों के साथ उचित व्यवहार करने के बजाए उन्हें झिड़का जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे खिलाफ षडयंत्र हुआ: एडीएम- एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि वह पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से विधायक का फोन नहीं उठा पाए होेेंगे। उन्हाेंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। एडीएम ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ षडयंत्र किया गया है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विधायक ने आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गई शराब की एक गाड़ी छोड़ने को कहा था।


मुमकिन है कि शराब की गाड़ी नहीं छुड़वाई इसलिए जानबूझकर षडयंत्र के तहत मेरा नुकसान करने की कोशिश की जा रही है। बोले, हर समय आदमी फोन हाथ में लेकर नहीं बैठ सकता। कॉल सेंटर नहीं है, हमें दूसरे सरकारी काम भी होते हैं। एडीएम के आरोपों को विधायक ने सरासर मनगढ़ंत बताते हुए मामला मुख्यमंत्री के सामने रखने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed