{"_id":"6570a20590c1c53fe1059145","slug":"mla-akash-saxena-invites-bowler-mohammed-shami-to-come-to-rampur-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाजपा विधायक की गेंदों पर मोहम्मद शमी ने मारे चौके-छक्के, रामपुर आने का दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाजपा विधायक की गेंदों पर मोहम्मद शमी ने मारे चौके-छक्के, रामपुर आने का दिया न्यौता
Wed, 06 Dec 2023 10:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:03 PM IST
सार
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अमरोहा में उनके फार्म हाउस पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने शमी को रामपुरी चाकू भी भेंट किया।
विज्ञापन
आकाश सक्सेना और मोहम्मद शमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अमरोहा में उनके फार्म हाउस पर मुलाकात की। उन्हें रामपुर आने का न्यौता दिया। कहा कि शमी ने अपनी मेहनत से देश का नाम दुनिया में रोशन किया। इस दौरान विधायक ने मैच खेलते हुए गेंदबाजी की। शमी ने विधायक की गेंदों पर खूब चौके-छक्के लगाए।
विज्ञापन
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मुलाकात की। दोपहर करीब तीन बजे विधायक मोहम्मद शमी के आवास पर पहुंच गए। जहां दोनों के बीच घंटों तक बातचीत चली। शमी ने क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तो विधायक ने शमी से राजनीति को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि मोहम्मद शमी एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ ही साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। इस देश का युवा मोहम्मद शमी को इसलिए आदर्श मानता है कि क्योंकि वह शमी के संघर्ष को अच्छी तरह से जानता है।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान विधायक ने शमी के साथ मैच खेला। जिसमें विधायक गेंदबाज और शमी बल्लेबाजी के रूप में नजर आए। विधायक की गेंदों पर शमी ने चौके-छक्के मारे तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान विधायक ने शमी को रामपुरी चाकू भी भेंट किया।