फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing youth's body found in pond

तालाब में मिला लापता युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in pond
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से लापता हुए युवक का शव तालाब में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरा गांव निवासी पप्पू (35) तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद पप्पू परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह डिडौरा गांव के पास तालाब में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान पप्पू के रूप में की। सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed