{"_id":"6045e8cb8ebc3e5926537b65","slug":"missing-son-of-a-farmer-found-dead-in-a-farm-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: किसान के बेटे की गला रेतकर हत्या, रविवार दोपहर से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: किसान के बेटे की गला रेतकर हत्या, रविवार दोपहर से था लापता
Mon, 08 Mar 2021 02:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निजामपुर गांव में एक किसान के बेटे की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। किसान का बेटा रविवार को दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजन उसे तलाश रहे थे, लेकिन वो कहीं नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सोमवार को गांव के करीब स्थित गन्ने के एक खेत में गन्ना छीलने का काम हो रहा था। इसी दौरान एक महिला ने खेत में सुबह करीब पौने दस बजे 13 वर्षीय किशोर का रक्तरंजित शव देखा। यह देखते ही महिला ने वहां मौजूद अन्य लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रजपुरा पुलिस ने शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। आसपास के लोगों ने बताया कि निजामपुर गांव से एक किशोर लापता है। इस पर निजामपुर गांव को खबर दी गई जहां का किशोर लापता था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर निजामपुर से लापता किशोर के चाचा भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह निजामपुर निवासी नीरेश का बेटा देवेंद्र है और देवेंद्र उनके सगे भाई हैं। नीरेश के पिता देवेंद्र कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।