फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   miscreants shot advocate who went out for a walk on the farm in sambhal

Sambhal: खेत पर घूमने निकले अधिवक्ता को मारी गोली, गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर

Tue, 05 Jul 2022 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 02:03 PM IST
सार

संभल के फतेहपुर शमसोई के रहने वाले वकील अमित शर्मा मंगलवार सुबह खेतों पर घूमने निकले थे। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बदमाशों ने अधिवक्ता को गोली मारी दीं। एक गोली अधिवक्ता के सिर में, एक सीने में, एक पेट में लगी है।

विज्ञापन
miscreants shot advocate who went out for a walk on the farm in sambhal
घायल वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना इलाके के गांव फतेहपुर शमसोई में मंगलवार की सुबह छह बजे खेतों पर घूमने गए अधिवक्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। अधिवक्ता को तीन गोली लगी हैं। घायल अधिवक्ता ने खुद ही परिजनों को फोन करके सूचना दी। घायल अधिवक्ता को गंभीर हालत में बहजोई से मुरादाबाद रेफर पर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना बहजोई क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमसोई निवासी अमित शर्मा (40) मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह खेतों पर घूमने निकले थे। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बुद्ध नगर खंडवा मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने अधिवक्ता को रोक लिया और गोली मारी दी। एक गोली अधिवक्ता के सिर में, एक सीने में, एक पेट में लगी है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी वहां से पैदल ही जंगल के रास्ते फरार हो गए। अधिवक्ता ने खुद ही फोन करके अपने पिता ओम प्रकाश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी बहजोई ले गए। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में शामिल तीनों बदमाश पैदल ही आए थे और वारदात के बाद आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है। परिजनों अभी तक किसी भी तरह रंजिश से इंकार किया है। 


एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया कि सुबह घूमने निकले अधिवक्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। परिजनों ने अभी इसी भी तरह की रंजिश नहीं बताई है। परिजनों की तहरीर और जांच के बाद दी सही जानकारी दी जा सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed